| श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद अयूब पंडित की भीड़ द्वारा पीट-पीट कर हत्या किए जाने की घटना से आहत पुलिस महानिदेशक डॉ. एस पी वैद्य ने कहा है हुर्रियत कांफ्रेंस के उदारवादी धड़े के अध्यक्ष मीरवाइज मौलवी उमर फारूक की गतिविधियों की जांच की जा रही है और अब इन नेताओं की सुरक्षा को समाप्त करने का सही समय आ गया है.
डॉ वैद्य ने कहा कि मीरवाइज जैसे नेता सरकारी सुरक्षा दिए जाने लायक नहीं हैं और मीरवाइज की गतिविधियोँ की जांच की जा रही है उन्होंने बताया उपाधीक्षक सादी वर्दी में मस्जिद के बाहर जिन लोगों की सुरक्षा के लिए तैनात थे उन्होंने ही बाद में उनकी पीट-पीट कर हत्या कर दी और अब सही समय आ चुका है कि ऐसे नेताओं की सुरक्षा को हटा दिया जाना चाहिए, |