नई दिल्ली: अक्वेरियम में पायी जाने वाली जेब्रा मछली इंसान की रीढ़ की हड्डी के टूटने, लकवा मारने और चोट लगने के उपचार में काफी
मददगार साबित हो सकती है,
अमेरिकी वैज्ञानिकों ने जेब्रा मछली में एक विशेष प्रोटीन का पता लगाया है जो रीढ़ की हड्डी से जुड़ी चोटों के इलाज में काफी महत्वपूर्ण है इन परिणामों से वैज्ञानिकों को इंसान के उत्तकों की मरम्मत के तरीके खोजने में अहम सुराग मिला है, स्तनधारी जीवों में रीढ़ की हड्डी में चोट के बाद तंत्रिका तंत्र के उत्तकों को फिर से ठीक करने की क्षमता नहीं है लेकिन जेब्रा मछली ऐसे उत्तकों की मरम्मत भी कर सकती है,