| लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए
31 आईपीएस अधिकारियों के
तबादले कर दिए. गृह विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं
प्रोन्नति बोर्ड में अपर पुलिस
महानिदेशक (एडीजी) अविनाश चंद्र को कानपुर जोन
का एडीजी बनाया गया है.
कानपुर जोन के पुलिस महानिरीक्षक जकी अहमद को
पुलिस महानिरीक्षक पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड बनाकर
भेजा गया है. पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) प्रशिक्षण
अमित चंद्रा को पुलिस महानिरीक्षक पीएसी पश्चिमी जोन (मुरादाबाद) बनाया गया है. वह सुनील कुमार
गुप्ता की जगह लेंगे, जिन्हें
आईजी (अपराध) नियुक्त किया
गया है. आईजी (ईओडब्ल्यू)
दीपक रतन को वाराणसी
परिक्षेत्र का आईजी बनाया
गया है. पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी)
वाराणसी परिक्षेत्र के पद
पर जवाहर का किया गया
स्थानांतरण रद्द करते हुए
उन्हें डीआईजी झांसी परिक्षेत्र
बनाकर भेजा गया है. वह शरद सचान की जगह लेंगे, जिन्हें डीआईजी प्रशिक्षण
मुख्यालय बनाया गया है.
पुलिस मुख्यालस से संबद्ध उमेश कुमार सिंह को गोण्डा का पुलिस अधीक्षक (एसपी) बनाया गया है. पुलिस अधीक्षक, पुलिस अकादमी
(मुरादाबाद) विनोद कुमार
मिश्र को मथुरा का वरिष्ठ
पुलिस अधीक्षक (एसएसपी)
बनाया गया है. इटावा के
एसएसपी शिवहरि मीना को एसपी रेलवे आगरा बनाया
गया है. छठवीं वाहिनी पीएसी मेरठ की सेनानायक पूनम
को अमेठी की एसपी नियुक्त
किया गया है. वह अनीस अहमद अंसारी की जगह लेंगी, |